संगठन के कार्यों और कर्तव्यों का ब्यौरा
क. संगठन का नाम - केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन (सीजीईडब्ल्यूएचओ)
ख. कार्य एवं कर्तव्य - केंद्रीय सरकार के सेवारत और/ या सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मृत केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के पति/पत्नी के लिए, और समाज की सेवा में लगे कर्मचारियों और मृत कर्मचारियों के मामले में पति/पत्नी के लिए लाभ निरपेक्ष आधार पर सामाजिक कल्याण योजनाएं चलाने के साथ साथ घरों के निर्माण को बढ़ावा देना तथा आवास के उददेश्य को पूरा करने के लिए सभी संभावित सहायता और आवश्यक निर्देश देना |
सभी वो उपाय करना जो उपरोक्त उददेश्यों या उनमें से किसी को भी पूरा करने के लिए जरुरी या करना आवश्यक हो|