[मुख्य पृष्ठ]

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन
जनपथ भवन( छठी मंजिल), ‘ए’ – विंग, , जनपथ लेन, नई दिल्ली- 110001
दूरभाष -(011) 23739722/ 23717249/ 23355408                   फैक्स: (011) 23717250
वेबसाइट: www.cgewho.nic.in                 ई-मेल: cgewho@nic.in
_______________________________________________________________________________________________________________________________________________________

सं. टी-102/3
यूपीसी
 
दिनांक : 08/04/2008.

चौथा अनुस्मारक

 सेवा में,
 पुणे आवासीय योजना के लाभार्थियों
(जिन्होंने 31.3.2008 तक अपने फ्लैट की सुपुर्दगी विलेख का निष्पादन नहीं किया)

विषय: सीजीईडब्ल्यूएचओ की पुणे परियोजना के अधीन फ्लैट (टों )/पार्किंग(गों) के लिए वैयक्तिक सुपुर्दगी विलेख का पंजीकरण।

महोदय/ महोदया,
 
1. हम हर्ष के साथ यह सूचित करते हैं कि वैयक्तिक आवास इकाई  /  पार्किंग के सुपर्दगी विलेख का पंजीकरण का कार्य जनवरी 2005 के दौरान केंद्रीय विहार अपार्टमेंट स्वामित्व एसोसिएशन(केवीएओए), पुणे के समन्वय से शुरू हो चुका है।
2. फ्लैट की बाजार दरों,स्टांप शुल्क, पंजीकरण एवं अन्य प्रभारों में महाराष्ट्र राज्य ने 31/03/2008 के बाद संशोधित कर दिया है और उसके वित्तीय निहितार्थ का उल्लेख (अधिक जानकारी के लिए आप http://www.cgewho.nic.in में लॉग इन कर सकते हैं) निम्नलिखित रूप से किया गया है  

आइ/फ्लैट का प्रकार

केवल क प्रकार के आइ/फ्लैट

क प्रकार के आइ/फ्लैट  + पार्किंग

बाजार मूल्य(रू. में)

738000

802000

(क)

* स्टांप शुल्क (रू. में)

19500

22700

(ख)

पंजीकरण शुल्क की दर(रू. में)

7400

8050

(ग)

# पृष्ठन शुल्क (रू. में)

400

400

{,ख एवं ग} का योग (रू. में)

27300

31150

आइ/फ्लैट का प्रकार

केवल ख प्रकार के आइ/फ्लैट  

ख प्रकार के आइ  + पार्किंग

बाजार मूल्य (रू. में)

1176000

1239000

(क)

* स्टांप शुल्क (रू. में)

41400

44550

(ख)

पंजीकरण शुल्क की दर(रू. में)

11800

12400

(ग)

# पृष्ठन शुल्क (रू. में)

400

400

{,ख एवं ग} का योग (रू. में)

53600

57350

आइ/फ्लैट का प्रकार

केवल ग प्रकार के आइ/फ्लैट 

ग प्रकार के आइ/फ्लैट  + पार्किंग

बाजार मूल्य  ((रू. में)

1500000

1562000

(क)

* स्टांप शुल्क (रू. में)

57600

60700

(ख)

पंजीकरण शुल्क की दर(रू. में)

15000

15620

(ग)

# पृष्ठन शुल्क (रू. में)

400

400

,ख एवं ग} का योग (रू. में)

73000

76720

 नोटः * स्टांप शुल्क का भुगतान ‘संयुक्त जिला निबंधक,पुणे’, देय पुणे के नाम से बने डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है।पंजीकरण शुल्क का भुगतान ‘उप निबंधक,हवेली सं.5,पुणे’ देय पुणे के नाम से बने डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है।   # पृष्ठन शुल्क का भुगतान नकद रूप में किया जाएगा। उपरोक्त खर्चों के अलावा, 15/01/2005 को हुई एओए की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रत्येक लाभार्थी को अधिवक्ता की फीस और अन्य आकस्मिक एवं विविध खर्चों के बाबत 2,000/- रू. का भुगतान नकद करना होगा।

जारी/पृष्ठ :2

पृष्ठ :2

3. लाभार्थियों को पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को प्रस्तुत/रखना आवश्यक हैं:

(क) सभी व्यक्तियों को जिसके नाम का उल्लेख बैनामा में है पंजीकरण की तारीख के दिन पंजीकरण के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। अन्यथा उसे/उन्हें 100/- रू. के स्टाम्प पेपर पर मुख्तारनामा का निष्पादन करना होगा और पंजीकरण के समय उपस्थित रहने वाले व्यकित(यों) के पक्ष में  उसे कानून की अदालत में पंजीकृत कराना होगा। मुख्तारनामा का प्रारूप हमारी वेबसाइट : http://www.cgewho.nic.in और ‘ पुणा आवास योजना स्व्त्व विलेख’ पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) आय कर प्राधिकरण द्वारा जारी पैन कार्ड और बैनामा पर हस्ताक्षर करने वाले प्रत्येक हस्ताक्षरकर्ताओं की चार रंगीन पासपोर्ट आकार (4 सेमी x5 सेमी) की फोटो देनी होगी।
(ग) मूल रूप में लाभार्थियों/मुखतारनामा धारक की पहचान का सबूत { किसी भी प्रकार का दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट या पैन कार्ड या चुनाव आयोग का पहचान पत्र या राज्य / केन्द्र सरकार का फोटोयुक्त पहचान पत्र }
(घ) अधिकार पत्र जारी होने से पहले, पहला आबंटन पत्र, सभी भुगतान प्राप्तियों,  अंतिम मांग पत्र, अधिकार सह कब्ज़ा  पत्र और (आवास इकाई / फ्लैट और पार्किंग पाबाँसा) को  सौंपने / लेने के प्रमाणपत्र  के साथ अनुबंध-I (लाभ उठाए गए ऋण की जानकारी के लिए) को  सीजीईडब्ल्यूएचओ को प्रस्तुत करना।
(ङ) केंद्रीय विहार अपार्टमेंट स्वामित्व एसोसिएशन (केवीएओए),पुणे से  अदेयता प्रमाणपत्र  प्राप्त करने के लिए बकाया देयता  का भुगतान करने के लिए  पर्याप्त निधि की व्यवस्था करें। (इस पत्र का पैरा-4 देखें)
(च) केंद्रीय विहार को-ओ आवास सेवा सोसायटी लि. द्वारा आवंटियों के पक्ष में जारी मूल शेयर प्रमाणपत्र, यदि कोई।
(छ) नोट में उल्लेखित पैरा-1 में दिए गए स्टांप शुल्क के अनुसार, दो अलग क्रास किए गए  डिमांड ड्राफ्ट  'संयुक्त जिला निबंधक, पुणे', पुणे में देय के पक्ष में तैयार किया जा सकता है तथा दूसरा नोट के उपरोक्त्‍ पैरा-2 में दिए गए पंजीकरण शुल्क के अनुसार ‘उप निबंधक,हवेली सं.5,पुणे देय पुणे के नाम से बने डिमांड ड्राफ्ट बनाया जा सकता है। बैंक ड्राफ्ट किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंकों  से बनाया जा सकता है और पुणे परियोजना 020-27272601(नि) के  श्री डी एन वानी,एएओ से एकबार उसकी पुष्टि कर ली जाए।

4. आवास इकाईयों के पंजीकरण के लिए केवीएओए,पुणे से ‘अदेयता प्रमाणपत्र’ प्राप्त करने के लिए केवीएओए द्वारा प्रत्येक आ इ/फ्लैट के प्रकार के लिए निर्धारित किए गए दरों के अनुसार (पूर्व में यह 300/- रू. था), सभी लाभार्थियों को अपने फ्लैट की आज की तारीख तक का रखरखाव शुल्क का भुगतान केवीएओए,पुणे को कराना होगा।
5. लाभार्थियों/मुख्तारनामा धारकों से अनुरोध है कि पंजीकरण के लिए पुणे में अपनी उपलब्धता की सूचना देते हुए हमारे पुणे कार्यालय को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह का समय दें, जिससे उन्हें पुणे आने की तय तिथि की पुष्टि की जा सके। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें 3-4 दिन तक पुणे में रूकना पड़ सकता है। 
6. किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए, आप  श्री जी एन टीलेकर, वकील जिनका कार्यालय 1/बी, प्रथम तल, ‘बी’ विंग, प्रीमीयर प्लाजा,पुणे-मुंबई रोड,चिंचवाड,पुणे और आवास देहुगांव (मलवडी), टालः हवेली,पुणे- 412 109 दूरभाष: 020-56321641(कार्यालय) या 09850088768 (मोबाइल) या श्री  डी एन वानी,पुणे परियोजना के एएओ दूरभाष: 09850982846 (मोबाइल) या 020-27272601-(नि ) से संपर्क किया जा सकता है। यदि आपने अपने फ्लैट और पार्किंग,जैसा लागू है, का ‘सुपुर्दगी विलेख’ का पहले ही निष्पादन एवं पंजीकरण करा लिया है तो कृपया इस पत्र की अनदेखी करें।

 


भवदीय,
/- 
एम के माईती
उप निदेशक (योजना एवं भूमि)
कृते
मुख्य कार्यकारी अधिकारी

     

प्रतिलिपि :

1. श्री डी एन वानी,एएओ,
मिटिका को-ओ.आ.सो.लि.,
सी-105, पूजन एपार्टमेंट,
फ्लैट सं.1,तपकीर नगर,
कलावडी,(एनआर.ज्योतिबा पादूका)
पुणे-411017                    -     कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कृपया।

2. अध्यक्ष/सचिव,
केन्द्रीय विहार अपार्टमेंट स्वामित्व सोसायटी,
केन्द्रीय विहार,सेक्टर-4,        -     कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कृपया।
पीसीएनटीडीए केएम 19.4,

पुणे-नासिक रोड,भोसारी , पुणे-411039