सं.टी-208/4/I  
वेबसाइट के लिए
दिनांक: 02/09/2009.

सेवा में,
बंगलौर (फेज-I) आवासीय योजना के लाभार्थी
(अगस्त 2009 तक स्वत्व विलेख का निष्पादन नहीं किया गया हो).

विषय: येल्हाना में सीजीईब्ल्यूएचओ की बंगलौर आवासीय योजना  के लाभार्थियेां के पक्ष में आवास इकाई(यों)/पार्किंग(गों) के वैयक्तिक स्वामित्व विलेख का पंजीकरण।

महोदय/महोदय,
आपको यह सूचित किया जाता है कि आवास इकाई(यों)/पार्किंग(गों) पाबांसा के वैयक्तिक कानूनी स्वामित्व विलेख का पंजीकरण का समन्वय केवल सीजीईब्ल्यूएचओ के प्रधान कार्यालय से किया जाएगा। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने आवेदन इस कार्यालय को ई-मेल cgewho@nic.in या फैक्स (011-23717250) या डाक द्वारा भेज दें।
                             
2.  कानूनी सलाहकार के अनुसार आज की तारीख में स्टांप शुल्क, पंजीकरण और अन्य प्रभारों की मदों के संशोधित खर्चों का इस प्रकार है : 
केन्द्रीय विहार अपार्टमेंट का नया मूल्य निर्धारण (2007)

दिनांक 19.04.2007 के अनुसार राजपत्र अधिसूचना
( 01.06.09 पर स्टांप शुल्क में कमी)
(`1980/- प्रति वर्ग फुट की दर से नया मूल्य निर्धारण)

_____________________________________________________________________________________

प्रकार     

सुपर निर्मित

भूमि

मूल्य

स्टांप शुलक्‍  

पंजीकरण शुल्क

 “क” 

589.81.व. फु

238.11  

`11,67,830/-

`78,500/- 

` 11,680/-

कार पार्किंग के साथ    

 

 

`12,67,830/-

`85,210/-

` 12,680/-

“ख”

946.02.. फु

381.92 

`18,73,120/-  

`1,25,950/- 

`18,740/-

कार पार्किंग के साथ 

 

 

`19,73,120/- 

` 1,32,660/-

`19,740/-

“ग

1243.21. . फु 

501.89

`24,61,560/

`1,65,450/-

` 24,620/-

कार पार्किंग के साथ 

 

 

`25,61,560/-

`1,72,170/-

`25,620/-

“घ”

1453.14.. फु  

586.64    

` 28,77,220/-

`1,93,410/-

`  28,780/-

कार पार्किंग के साथ

 

 

`29,77,220/-  

`2,00,200/- 

`29,780/-

_____________________________________________________________________________________

कानूनी शुल्क : “क” ब्लोक  :`7,000/- “ख” ब्लोक
`8,000/-
“ग” ब्लोक `.9,000/-

घ” ब्लोक `10,000/-

क)  मूल्यांकन को `1000/- के लिए राउंड आफ कर दिया जाएगा और स्टांप शुल्क को एक रूपए में राउंडआफ किया जाएगा।
ख)  यदि कवर कार पार्किंग का आबंटन किया होगा तो ` 100,000/- को और बिना कवर कार  पार्किंग  के मामले में ` 75,000/- को उपरोक्त मूल्य में जोड़ा जाएगा।
ग)  कवर कार पार्किंग के लिए स्टांप शुल्क ` 6,720/- और पंजीकरण शुल्क  ` 1,000/- है।

पृष्ठ:2 में जारी

पृष्ठ:2

घ) बिना कवर कार पार्किंग के लिए स्टांप शुल्क ` 5,040/- और पंजीकरण शुल्क  ` 750/-
स्टांप शुल्क                                     :                फ्लैट के मूल्य का 6.72%
पंजीकरण शुल्क                                :                फ्लैट के मूल्य का 1%
प्रक्रिया और कंप्यूटर शुल्क                :               2000/- ( लगभग पंजीकरण के समय उप पंजीयक कार्यालय में नकद रूप में भुगतान करना होगा)
3. लाभार्थियों/मुख्तारनामा धारकों को पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत/लाने होंगे :

 (क) सभी व्यक्तियों को जिसके नाम का उल्लेख बैनामा में है पंजीकरण की तारीख के दिन पंजीकरण के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। अन्यथा उसे/उन्हें 100/- रू. के स्टाम्प पेपर पर मुख्तारनामा का निष्पादन करना होगा और पंजीकरण के समय उपस्थित रहने वाले व्यकित(यों) के पक्ष में  उसे कानून की अदालत में पंजीकृत कराना होगा। मुख्तारनामा का प्रारूप हमारी ‘बंगलौर आवास योजना स्वत्व विलेख’ पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) बैनामा विलेख पर हस्ताक्षर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने चार रंगीन पासपोर्ट आकार (4 सेमी x5 सेमी) की फोटो साथ लानी होगी।
(ग) मूल रूप में लाभार्थियों/मुखतारनामा धारक की पहचान का सबूत { किसी भी प्रकार का दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट या पैन कार्ड या चुनाव आयोग का पहचान पत्र या राज्य / केन्द्र सरकार का फोटोयुक्त पहचान पत्र }
(घ) अधिकार पत्र जारी होने से पहले, पहला आबंटन पत्र, सभी भुगतान प्राप्तियों,  अंतिम मांग पत्र, अधिकार सह कब्ज़ा  पत्र और (आवास इकाई / फ्लैट और पार्किंग पाबाँसा) को  सौंपने / लेने के प्रमाणपत्र  के साथ अनुबंध-I (लाभ उठाए गए ऋण की जानकारी के लिए) को  सीजीईब्ल्यूएचओ को प्रस्तुत करना।
(ङ) सीजीईब्ल्यूएचओ द्वारा जारी सभी भुगतान रसीदें।
(च) केंद्रीय विहार अपार्टमेंट स्वामित्व एसोसिएशन (केवीएओए),बंगलौर से  अदेयता प्रमाणपत्र  प्राप्त करने के लिए बकाया देयता  का भुगतान करने के लिए  पर्याप्त निधि की व्यवस्था करें। (इस पत्र का पैरा-4 देखें)
(छ) नोट में उल्लेखित पैरा-1 में दिए गए स्टांप शुल्क के अनुसार, दो अलग क्रास किए गए  डिमांड ड्राफ्ट  'संयुक्त जिला निबंधक, येलाहनका उत्तर तालूक' बंगलौर’ में देय के पक्ष में तैयार किया जा सकता है। (i) कालम 4 में उल्लेखित स्टांप शुल्क के लिए और (ii) कालम 5 में दिए गए पंजीकरण प्रभारों के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंकों से डिमांड ड्राफ्ट।
(ज) प्रक्रिया और कंप्यूटर शुल्क का भुगतान उप पंजीयक कार्यालय में नकद रूप में किया जाएगा।
(झ) कॉलम 7 में दर्शाई गए कानूनी शुल्क का भुगतान नकद या ‘मैसर्स जेपी एसोसिएट्स’ देय बंगलौर के पक्ष में  डी डी के माध्यम से वकील को करना होगा।

4. सभी लाभार्थियों को आवास इकाइयों का पंजीकरण करने से पहले 1 सितम्बर 2002 से लागू  अद्यतन तिथि तक रखरखाव शुल्क के प्रभार का भुगतान केवीएओए, बंगलौर को करना होगा और केवीएओए,बंगलौर से  अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ` 100 / - (केवल एक सौ रूपए) की लागत  के शेयर प्रमाणपत्र  खरीद कर एसोसिएशन का सदस्य बनना होगा।
5. लाभार्थियों/मुख्तारनामा धारकों से अनुरोध है कि पंजीकरण के लिए बंगलौर में अपनी उपलब्धता की सूचना देते हुए हमारे बंगलौर कार्यालय को स्पष्ट रूप से तीन सप्ताह का समय दें, जिससे उन्हें बंगलौर आने की तय तिथि की पुष्टि की जा सके। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें 3-4 दिन तक बंगलौर में रूकना पड़ सकता है। 

6.    किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए, आप  श्री एन जयप्रकाश राव, वकील मैसर्स जेपी एसोसिएट्स, # 23, ‘कृष्णा’, साऊथ एंड रोड, शेषाद्रीपुरम, बंगलौर-560 020. दूरभाष: 080-3448742/3347365, फैक्स :080-3349286,ई-मेल: jpnarve@hotmail.com या श्री जगन्नाथ लेनका,एएओ,हैदराबाद, दूरभाष: 09849939216(मो), ईमेल: jagannath_lanka@yahoo.co.in. पर संपर्क कर सकते हैं।


भवदीय,
ह/- 
एम के माईती
उप निदेशक (भू एवं यो)
कृते मुख्य कार्यकारी अधिकारी

प्रतिलिपि :
1 श्री जगन्नाथ लेनका,एएओ,हैदराबाद,                   -            सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु।
2.श्री एन जयप्रकाश राव,वकील,
मैसर्स जेपी एसोसिएट्स,
# 23, ‘कृष्णा’, साउथ एंड रोड,
शेषाद्रीपुरम, बंगलौर -560 020.                     -                सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु।