अहमदाबाद आवासीय योजना
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन
जनपथ भवन (छठी मंजिल), ‘ए’ – विंग,जनपथ लेन, नई दिल्ली- 110001
_______________________________________________________________________________________________________________________________________________________

सं..टी-106/4
डाक द्वारा  
 
दिनांक: 12/12/2007.

       
सेवा में,
अहमदाबाद आवासीय योजना के लाभार्थियों

विषय: सीजीईडब्ल्यूएचओ की अहमदाबाद में अहमदाबाद परियोजना के अधीन फ्लैट (टों )/पार्किंग(गों) के लिए वैयक्तिक सुपुर्दगी विलेख का पंजीकरण

महोदय/ महोदया,

हम  हर्ष के साथ यह सूचित करते हैं कि वैयक्तिक आवास इकाई  /  पार्किंग के सुपर्दगी विलेख का पंजीकरण का कार्य केंद्रीय विहार को-ओपरेटिव आवास सेवा सोसायटी लि., अहमदाबाद के समन्वय से शुरू हो चुका है। केंद्रीय विहार, अहमदाबाद

परियोजना के लाभार्थियों को अपने फ्लैट/पार्किंग का पंजीकरण शीघ्र से शीघ्र कराना होगा। पंजीकरण के लिए प्रकार (टाइप) वार वित्तीय निहितार्थ और प्रक्रिया का ब्यौरा निम्न प्रकार से हैः
2.         अहमदाबाद परियोजना के लिए प्रकार (टाइप) वार वित्तीय निहितार्थ

फ्लैट /तल का प्रकार

अहमदाबाद में रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा दी गई मूल्यांकन  लागत (रू.में)

आम संपत्ति की लागत को छोड़कर
(रू.में)

प्रति फ्लैट वित्तीय निहितार्थ

कानूनी प्रभार(रों)
(रू. में)

कुल खर्च /प्रभार
(रू. में)

जो भी उच्च (बीओएलडी) है उस पर 4.9 प्रतिशत की दर से स्टांप शुल्क (रू.में)

1 प्रतिशत की दर से पंजीकरण शुल्क (कों) (रू.में)

विविध प्रभार   (रू.में)

1

2

3

4

5

6

7

8

क-भूत

224590

236895

11700

2400

500

1300

15900

क-प्रत

224590

232490

11400

2400

500

1300

15600

क-दित

224590

228085

11200

2300

500

1300

15300

ख-भत

347590

366758

18000

3700

500

1300

23500

ख-प्रत

347590

359947

17700

3600

500

1300

23100

ख-दित

347590

353137

17400

3600

500

1300

22800

ख-शीमं

347590

353137

17400

3600

500

1300

22800

ग-सभी तल

562590

482864

27600

5700

500

1300

35100

स्कूटर

6355

15000

800

200

लागू नहीं

लागू नहीं

1000

कार

25411

60000

3000

600

लागू नहीं

लागू नहीं

3600

एन.बी. : स्टांप शुल्क एवं पंजीकरण प्रभार अगले सौ तक राउंडेड ऑफ।
      वैयक्तिक लाभार्थियों की सटांप शुल्क को कम करने से क्रम सं. 3 में उल्लेखित लागत को उपरोक्त सारणी के क्रम सं.2 और क्रम सं. 3 के बीच उच्चतम राशि पर चूंकि स्टांप की गणना की गई।         
3. लाभार्थियों को पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को ले जाना/रखना आवश्यक हैं:
 

(क) सभी व्यक्तियों को जिसके नाम का उल्लेख बैनामा में है पंजीकरण की तारीख के दिन पंजीकरण के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा।
(ख) आय कर प्राधिकरण द्वारा जारी मूल पैन कार्ड और फोटो कापी के साथ  बैनामा पर हस्ताक्षर करने वाले प्रत्येक हस्ताक्षरकर्ताओं की चार रंगीन पासपोर्ट आकार (4 सेमी x5 सेमी) की फोटो देनी होगी।
(ग) मूल रूप में लाभार्थियों की पहचान का सबूत { किसी भी प्रकार का दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट या पैन कार्ड या चुनाव आयोग का पहचान पत्र या राज्य / केन्द्र सरकार का फोटोयुक्त पहचान पत्र  }
(घ) अधिकार पत्र जारी होने से पहले, पहला आबंटन पत्र, सभी भुगतान प्राप्तियों,  अंतिम मांग पत्र, अधिकार सह कब्ज़ा  पत्र और (आवास इकाई / फ्लैट और पार्किंग पाबाँसा) को  सौंपने / लेने के प्रमाणपत्र  के साथ अनुबंध-I (लाभ उठाए गए ऋण की जानकारी के लिए) को  सीजीईडब्ल्यूएचओ को प्रस्तुत करना।
(ङ) केंद्रीय विहार को-ओ आवास सेवा सोसायटी लि., भोपाल अहमदाबाद से  अदेयता प्रमाणपत्र  प्राप्त करने के लिए बकाया देयता  का भुगतान करने के लिए  पर्याप्त निधि की व्यवस्था करें।{kviharahmd@yahoo.com} या  वेबसाइट  http://www.geocities.com/kviharahmd पर जाएं।
(च) केंद्रीय विहार को-ओ आवास सेवा सोसायटी लि. द्वारा आवंटियों के पक्ष में जारी मूल शेयर प्रमाणपत्र, यदि कोई।
(छ) उपरोक्त्‍ा पैरा 2 में उल्लेखित स्टांप शुल्क, पंजीकरण प्रभार, वकील की फीस और अन्य विविध प्रभार आदि के लिए राशि का भुगतान नकद किया जाएगा।

4. केंद्रीय विहार सहकारी आवास सोसायटी लि.,अहमदाबाद से ‘अदेयता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों को अपने फ्लैट की आज की तारीख तक का रखरखाव शुल्क या किसी भी मद के बकाए राशि का भुगतान जमा कराना होगा। आप अपने प्रश्नों को kviharahmd@yahoo.com पर भी भेज सकते हैं।
5. लाभार्थियों से अनुरोध है कि पंजीकरण के लिए लखनऊ में अपनी उपलब्धता की सूचना देते हुए हमारे लखनऊ कार्यालय को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह का समय दें, जिससे उन्हें अहमदाबाद आने की तय तिथि की पुष्टि की जा सके। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें 3-4 दिन तक अमदाबाद में रूकना पड़ सकता है। 

किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए, आप   श्री एम.एच.श्रीमली,  वकील और कानूनी सलाहकार से 10/93,श्रद्धारदीप कांपलेक्स,अंकुर-शास्त्री नगर रोड,नारानपुरा,अहमदाबाद-380063, दूरभाष सं.079-27433945-(नि) { पूर्वाह्न 07.00 से  10.30 पूर्वाह्न तक एवं सांय 07.30 से  09.30 रात तक के बीच उपलब्ध्‍} से संपर्क कर सकते हैं, विकल्प के रूप में ई मेल : kviharahmd@yahoo.com पर करें या श्री  कैलाश चंद घई, परियोजना प्रभारी,सी-105, पूजन एपार्टमेंट, सीमा हॉल के सामने 100 फुटा रिंग रोड,सेटेलाइट टाउनशिप,अहमदाबाद -380 051, दूरभाष सं. (का)9898185577-मो / (079) 26932351- नि {ghaikailash@yahoo.com}

भवदीय,
एम के माईति
उप निदेशक (योजना एवं भूमि)
कृते मुख्य कार्यकारी अधिकारी

प्रतिलिपि :
श्री कैलाश चंद घई,
परियोजना प्रभारी,
सी-105, पूजन एपार्टमेंट,
सीमा हॉल के सामने,
100 फुटा रिंग रोड,
सेटेलाइट टाउनशिप,
अहमदाबाद-380051                    -     कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कृपया।

श्री कानन वी.अईय्यर,
केवी को-ओपरेटिव आ.सेवा सोसायटी लि.,
संस्कृति सामूदायिक केंद्र, केंद्रीय विहार,
बी/एच सन सिटी,भोपाल,अहमदाबाद-380 053          -          सूचनार्थ हेतु